Land for jobs case: 25 मार्च को CBI के सामने पेश होंगे तेजस्वी यादव, दिल्ली HC का आदेश

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Mar 16, 2023, 01:10 PM IST

Tejashwi Yadav news: 25 मार्च को CBI के सामने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पेश होंगे। उनके वकील का कहना है कि 160 नोटिस का सही से इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।

Tejashwi Yadav news: जमीन के बदले नौकरी मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने 25 मार्च को बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव CBI के सामने सुबह पेश होने के लिए कहा है। दिल्ली हाईकोर्ट में तेजस्वी यादव ने सीबीआई के समन के खिलाफ अर्जी लगाई थी। उस अर्जी में दलील दी कि यह मामला जिस समय का वो नाबालिग थे। सीबीआई का कहना है कि इस महीने वो गिरफ्तार नहीं करेगी। तेजस्वी यादव के वकील ने अदालत को जानकारी दी कि 160 के नोटिस का सही इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है। उनके मुवक्किल का पता पटना का है। वो डिप्टी सीएम हैं और बजट पेश होना है। इसके साथ ही उनकी पत्नी प्रेगनेंट है। ईडी की रेड से पत्नी परेशान हुई और उसकी वजह से उन्हें अस्पताल में एडमिट करना पड़ा। तेजस्वी यादव के वकील की अर्जी पर अदालत ने सीबीआई के वकील के पूछा कि क्या आप वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पूछताछ नहीं कर सकते।

tejashwi yadav

25 मार्च को सीबीआई के सामने पेश होंगे तेजस्वी यादव

वीडियो कांफ्रेंसिंग से पूछताछ नहीं कर सकते

अदालत के इस सवाल पर सीबीआई के वकील ने जवाब दिया कि इस तरह से पूछताछ का मकसद पूरा नहीं होगा।सीबीआई के वकील ने कहा कि वो अदालत के सामने वादा कर रहे हैं उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा।सीबीआई वकील के इस भरोसे पर तेजस्वी यादव के पक्ष ने कहा कि पता नहीं ऊपर से कब आदेश आ जाए और आप गिरफ्तार कर लें। पूछताछ के लिए उनके मुवक्किल को शनिवार को बुला सकते हैं।

End of Feed