'...तो इस दुनिया से पाकिस्तान का नक्शा खत्म हो जाएगा' बोले तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav on BJP's Tiranga Yatra: तेजस्वी यादव ने भाजपा की तिरंगा यात्रा पर कहा, 'हम तो पाकिस्तान में तिरंगा यात्रा चाहते हैं। हमें भारतीय सेना पर नाज है'

Tejashwi Yadav on BJP's Tiranga Yatra: बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बुधवार को जहानाबाद पहुंचे। उन्होंने लोदीपुर गांव पहुंचकर आईटीबीपी के शहीद जवान सौरभ कुमार यादव के परिजनों से मुलाकात की और ढाढ़स बंधाया।राजद नेता तेजस्वी ने लोदीपुर गांव जाकर शहीद जवान सौरभ कुमार यादव के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और शोकाकुल परिजनों से उनका दुख-दर्द साझा किया। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहयोग व सदा उनके साथ खड़ा रहने का भरोसा दिलाया।

Tejashwi Yadav on BJP's Tiranga Yatra

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बुधवार को जहानाबाद पहुंचे

उन्होंने शहीद सौरभ कुमार की तस्वीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि ऐसे पराक्रमी वीर सैनिक देश सेवा के लिए सदैव युवाओं को प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने भाजपा की तिरंगा यात्रा पर कहा, 'हम तो पाकिस्तान में तिरंगा यात्रा चाहते हैं। हमें भारतीय सेना पर नाज है। भारतीय सेना को मौका मिलेगा तो इस दुनिया से पाकिस्तान का नक्शा खत्म हो जाएगा। हम लोगों ने पहले ही कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में जो भी निर्णय लें, हमलोग साथ हैं।'

End of Feed