तेज प्रताप यादव ने किया एक भावुक पोस्ट, यादव परिवार को लेकर ललन पासवान ने कह दी ये बात

Bihar Elections: तेजप्रताप यादव को लेकर भाजपा विधायक ललन पासवान ने दावा किया है कि यह ज्यादा दिनों तक पार्टी और परिवार से दूर नहीं रहने वाले हैं। ललन पासवान ने कहा कि तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर निकालने का फैसला निजी है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

Bihar Assembly Elections: बिहार सरकार में पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव को लेकर भाजपा विधायक ललन पासवान ने दावा किया है कि यह ज्यादा दिनों तक पार्टी और परिवार से दूर नहीं रहने वाले हैं। तेज प्रताप जल्द ही तेजस्वी यादव और लालू प्रसाद यादव के साथ परिवार में शामिल हो जाएंगे। भाजपा विधायक ललन पासवान ने कहा कि तेजप्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर निकालने का फैसला निजी है। इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। तेजप्रताप पर अगर लालू प्रसाद यादव ने कोई फैसला लिया तो वह एक पिता के तौर पर लिया गया था। उन्होंने एक पिता का धर्म निभाया। लेकिन, बहुत जल्द सारा परिवार (लालू यादव तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव) एक हो जाएगा।

Tej Pratap Yadav- Lallan Paswan

भाजपा विधायक ललन पासवान ने लालू यादव परिवार पर साधा निशाना

तेजप्रताप ने लालू-राबड़ी के लिए किया पोस्ट

पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए निलंबित होने के बाद तेजप्रताप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने माता-पिता को लेकर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मेरे प्यारे मम्मी पापा, मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है। भगवान से बढ़कर है आप और आपका दिया कोई भी आदेश। आप हैं तो सबकुछ है मेरे पास। मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और। पापा आप नही होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग। बस मम्मी पापा आप दोनों स्वस्थ और खुश रहे हमेशा।

End of Feed