Tej pratap Yadav : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। यह ताजा विवाद उनके द्वारा रील बनाने पर हुआ है। वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में रील बनाने पर विवाद खड़ा हुआ है। दरअसल, मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र में उन्होंने रील बनाया है। सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद हरकत में मंदिर प्रशासन हरकत में आया। मंदिर प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। तेज प्रताप बीते 12 जून को मंदिर पहुंचे थे और अपने X अकाउंट पर 52 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया था।
बाबा विश्वनाथ मंदिर में तेज प्रताप यादव।
अपने X अकाउंट पर यह वीडियो शेयर करते हुए तेज प्रताप ने कहा, 'बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद हो, मां गंगा का निर्मल पवित्र घाट हो, पूरी दुनिया को मैं भूल जाऊं और बनारस में मेरा भोला मुझे याद हो हर हर महादेव बोलना ही होगा।'
अनुष्का यादव मामले में लालू यादव ने की कार्रवाई
अनुष्का यादव विवाद के बाद तेज प्रताप वाराणसी में नजर आए। उन्होंने यहां काशी विश्वनाथ का दर्शन किया। फिर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया। अनुष्का यादव के साथ फेसबुक पर उनकी फोटो वायरल हुई। इसके बाद लालू यादव ने उनको राजद से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
तेज प्रताप यादव पहले भी कई बार बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने वाराणसी आ चुके हैं। वह मथुरा और वृंदावन भी नियमित जाते रहते हैं।
तलाक का केस कोर्ट में विचाराधीन
तेज प्रताप यादव का अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से वैवाहिक विवाद चल रहा है। दोनों के बीच तलाक का केस कोर्ट में विचाराधीन है। इस बीच अनुष्का यादव का मामला सामने आने से विवाद बढ़ गया है। तेज प्रताप के व्यक्तित्व के कई पहलू नजर हैं। वह अक्सर ईश्वर भक्ति में तल्लीन रहते हैं। लेकिन मंदिर परिसर में रील बनाने के बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं।
