अमेरिका खुद रूस के साथ व्यापार कर रहा है- ट्रंप की धमकी के बाद मोदी सरकार का करारा जवाब, रख दिए यूरोप से लेकर US तक के आंकड़े

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने ट्रंप की टैरिफ की धमकी के मुद्दे पर भारत का सख्त रुख दुनिया के सामने रखा है। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिका और यूरोप खुद रूस से व्यापार जारी रखे हैं और भारत को निशाना बनाया जा रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ बढ़ाने की धमकी देने के बाद अब भारत ने अमेरिका को करारा जवाब दे दिया है। भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों और आर्थिक सुरक्षा की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा। उन्होंने कहा कि भारत को निशाना बनाना अनुचित और अविवेकपूर्ण है। रणधीर जायसवाल ने एक बयान जारी कर अमेरिकी की न केवल कड़ी आलोचना की है, बल्कि अमेरिका और यूरोप का आंकड़ा भी सामने रख दिया है।

End of Feed