Tamil Nadu News: RTI छूट पर घिरी विजय सरकार का यू-टर्न, विवादित आदेश लिया वापस, जानें पूरा मामला

तमिलनाडु सरकार ने सार्वजनिक कानून एवं व्यवस्था विभाग को सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम से छूट देने संबंधी अपने विवादित आदेश को भारी विरोध के बाद निरस्त कर दिया है। कांग्रेस नेता कार्तिक चिदंबरम और भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन के तीखे हमलों के बाद सरकार ने कुछ ही घंटों में अपना फैसला वापस ले लिया।

तमिलनाडु में सूचना का अधिकार (RTI) कानून को लेकर खड़ा हुआ एक बड़ा राजनीतिक विवाद महज कुछ ही घंटों में सरकार के यू-टर्न के साथ शांत हो गया। टीवीके और सीएम थलपति सी जोसेफ विजय (TVK) के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार ने सार्वजनिक (कानून एवं व्यवस्था) विभाग को RTI अधिनियम के दायरे से बाहर रखने के अपने फैसले को चौतरफा दबाव के बाद वापस ले लिया है। सरकार ने इसके लिए जारी 'जीओ एमएस नंबर 57' (GO Ms. No. 57) अधिसूचना को निरस्त कर दिया है।

Tamil Nadu RTI exemption revoked

भारी विरोध के आगे झुकी तमिलनाडु सरकार (फाइल फोटो)

दरअसल, इस आदेश के तहत विभाग को 'खुफिया और सुरक्षा संगठन' के रूप में वर्गीकृत किया गया था, जिससे पुलिस हिरासत में मौत, पुलिस फायरिंग, सांप्रदायिक हिंसा और राजनीतिक मुकदमों से जुड़ी जानकारियां आम जनता की पहुंच से पूरी तरह बाहर हो जातीं। सरकार के इस कदम की खबर सामने आते ही राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई।

End of Feed