Income Tax Raids: स्टालिन के मंत्री पर इनकम टैक्स के छापे, मुश्किल में वी सेंथिल बालाजी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 26, 2023, 12:28 PM IST

Income Tax Raids: इनकम टैक्स विभाग ने चेन्नई, कोयम्बटूर और करूर में तमिलनाडु सरकार के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी से जुड़े ठिकानों पर छापे मारे। बालाजी के पास आबकारी विभाग का प्रभार भी है। सीएम एमके स्टालिन के मंत्री मुश्किल में फंसते नजर आ रहे है।

Income Tax Raids: इनकम टैक्स विभाग ने तमिलनाडु के चेन्नई, कोयम्बटूर और करूर में कई स्थानों पर छापे मारे। तमिलनाडु के बिजली मंत्री वी सेंथिल बालाजी से जुड़े परिसरों में छापे मारे गए। पुलिस सूत्रों ने मामले की विस्तृत जानकारी दिए बगैर कहा कि मंत्री से कथित तौर पर जुड़े व्यक्तियों के परिसरों में करूर और कोयम्बटूर सहित कई शहरों में छापे मारे जा रहे हैं। बालाजी के पास आबकारी विभाग का प्रभार भी है। सीएम एमके स्टालिन के मंत्री मुश्किल में फंसते नजर आ रहे है।

IT Raids On MK Stalin Minister V Senthil Balaji

तमिलनाडु सरकार के मंत्री वी सेंथिल बालाजी के ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे

सूत्रों के मुताबिक मंत्री सेंथिल बालाजी के साथ कथित संबंध रखने वाले विभिन्न सरकारी ठेकेदारों के आवासों और कार्यालयों में करीब 40 स्थानों पर तमिलनाडु भर में आईटी ने छापे मारे हैं। अभी चेन्नई, करूर और अन्य जगहों पर छापेमारी चल रही है। सूत्रों ने मामले की विस्तृत जानकारी दिए बगैर बताया कि मंत्री से कथित तौर पर जुड़े व्यक्तियों के परिसरों पर करूर और कोयम्बटूर सहित कई शहरों में छापे मारे जा रहे हैं।

End of Feed