‘जनता का फैसला स्वीकार...', तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद पहली बार बोले एमके स्टालिन, बताया फ्यूचर प्लान

Tamil Nadu Vidhan Sabha Chunav 2026: तमिलनाडु चुनाव 2026 में एमके स्टालिन ने हार स्वीकार कर ली है। अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। यह राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत है।

Tamil Nadu Vidhan Sabha Chunav 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों में बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है। राज्य के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन (MK Stalin) ने हार स्वीकार कर ली है और जनता के फैसले को सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि वे लोगों के जनादेश को सिर झुकाकर स्वीकार करते हैं और विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हैं। स्टालिन ने अपने बयान में पिछले पांच साल के कामकाज का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने कई विकास कार्य किए और लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाईं। उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव में उन्होंने अपने काम के आधार पर ही वोट मांगे थे।

MK Stalin defeat

एमके स्टालिन ने मानी हार, जनता के फैसले को किया स्वीकार

TVK का रहा चौंकाने वाला प्रदर्शन

साथ ही उन्होंने तमिलनाडु के लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके गठबंधन को समर्थन दिया। इस चुनाव में सबसे बड़ा चौंकाने वाला प्रदर्शन तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) का रहा। अभिनेता विजय की इस नई पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, TVK ने कई सीटों पर जीत हासिल की और कई पर बढ़त बनाई। स्टालिन के लिए एक और बड़ा झटका यह रहा कि वे अपनी पारंपरिक सीट कोलाथुर से भी चुनाव हार गए।

End of Feed