हाथों पर गुलदस्ता, चेहरे पर मुस्कान..., राज्यसभा चुनाव से पहले विजय ने सोनिया गांधी और राहुल से की मुलाकात

Rajya Sabha Polls: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। यह मुलाकात राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले हुई है।

Rajya Sabha Polls: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। यह मुलाकात राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले हुई है। दरअसल, विजय ने तमिलनाडु कोटे से रिक्त हुई राज्यसभा सीट अपने गठबंधन सहयोगी 'कांग्रेस' को सौंपी है।

Vijay Sonia Gandhi

विजय ने सोनिया गांधी से की मुलाकात (फोटो साभार: @INCIndia)

राहुल से मिले थलपति विजय

नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए विजय बुधवार को दिल्ली पहुंचे। ऐसे में उन्होंने रायबरेली सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से 10 जनपथ में मुलाकात की।

End of Feed