'मैंने पुलिस पर भरोसा किया, लेकिन...',CM बनने के बाद पहली बार करूर पहुंचे विजय; 32 भगदड़ पीड़ितों को सौंपे नियुक्ति पत्र

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने करूर भगदड़ में प्रभावित 32 परिवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे और हादसे में जान गंवाने वाले 41 लोगों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने करूर में पीड़ितों की याद में एक भव्य स्मारक बनाने की घोषणा की और आरोप लगाया कि पेरंबालूर पुलिस ने भीड़ को लेकर चेतावनी दी थी, लेकिन करूर पुलिस ने ऐसी कोई जानकारी नहीं दी। विजय ने इस त्रासदी को कभी न भूलने वाला जख्म बताते हुए पुलिस और विपक्षी डीएमके पर भी निशाना साधा।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय करूर पहुंचकर पिछले साल सितंबर में हुई भगदड़ से पीड़ित 32 परिवारों को शुक्रवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच नियुक्ति पत्र सौंपा। मई में मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद विजय का करूर का यह पहला आधिकारिक दौरा था। विजय, 27 सितंबर 2025 को तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की एक रैली के दौरान हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले 41 लोगों के परिजनों से भी मिले और उन्हें सांत्वना दिया। वह भी इस रैली में शामिल थे।

cm vijay (2)

सी. जोसेफ विजय ने करूर में भगदड़ से पीड़ित 32 परिवारों को शुक्रवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच नियुक्ति पत्र सौंपा। ANI

पेरंबालूर पुलिस को लेकर क्या बोले विजय?

वहीं, करूर की इस त्रासदी को दर्दनाक बताते हुए मुख्यमंत्री विजय भावुक हो गए। उन्होंने कहा, "पेरंबालूर पुलिस ने हमें जानकारी दी था कि भीड़ बहुत बढ़ रही है, लेकिन करूर पुलिस ने हमें ऐसी कोई सूचना नहीं दी। वे खुद हमें घटनास्थल पर ले गए और मैंने उनकी बात पर विश्वास किया। करूर में इस दुखद घटना की याद में एक स्मारक बनाया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ियां इसे कभी न भूलें।"

End of Feed