CM Vijay Meets Stalin: तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय ने पद संभालते ही पूर्व सीएम एमके स्टालिन से मुलाकात की। विजय ने डीएमके प्रमुख के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में कई अटकलें लगाई जा रही है। बता दें कि सीएम बनने के बाद विजय और स्टालिन की ये पहली मुलाकात है। सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर सीएम बनने के बाद वो स्टालिन से मिलने क्यों पहुंचे हैं? इसका अभी तक कोई जवाब सामने नहीं आया है।
तमिलनाडु के सीएम विजय ने स्टालिन से की मुलाकात। ANI
कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच हुई मुलाकात
राजनीतिक पंडितों के मुताबिक, तमिलनाडु में स्थिरता बनाए रखने के लिए ऐसे संपर्क जरूरी हैं। स्टालिन के चेन्नई स्थित आवास पर हुई इस मुलाकात में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। विजय अपनी टीम के साथ पहुंचे।बता दें कि अभिनेता से नेता बने विजय को सरकार बनाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। चुनाव में विजय को 108 सीटें हासिल हुई थी। बता दें कि टीवीके के 107 विधायकों में से 93 पहली बार विधायक बने हैं। वामपंथी दलों कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (CPI), सीपीएम, वीसीके और IUML ने विजय की टीवीके को समर्थन दिया है। वहीं, इस चुनाव में डीएमके को 59 सीटें और एआईडीएमके को 47 सीटें हासिल हुई।
विजय को किन पार्टियों ने दिया समर्थन?
कांग्रेस- 5
कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया - 2
कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) - 2
विदुथलाई चिरिथागकुल काची - 2
टोटल - 119
देर शाम इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) - 2
विजय ने शपथ के बाद कहा कि उनकी सरकार सेकुलरिज्म, सामाजिक न्याय और जन-केंद्रित शासन पर जोर देगी। उधयनिधि स्टालिन को विपक्ष का नेता बनाया गया है। ऐसे में विजय की कोशिश है कि डीएमके के साथ तालमेल बिठाकर कामकाज हो।
कांग्रेस ने डीएमके के साथ तोड़ा सियासी रिश्ता
बता दें कि कांग्रेस ने टीवीके के साथ चुनाव बाद गठबंधन करने के लिए डीएमके से संबंध तोड़ लिए, लेकिन अन्य दलों ने कहा कि वे सरकार गठन के लिए टीवीके का समर्थन कर रहे हैं, जबकि राजनीतिक रूप से वे डीएमके-नीत गठबंधन का हिस्सा बने रहेंगे।
