तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन गिरफ्तार, 'कार्तिगई दीपम' जलाने की कर रहे थे कोशिश; जानें पूरा मामला?

Karthigai Deepam Lamp Lighting Row: भाजपा की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख नैनार नागेंद्रन को गुरुवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, नागेन्द्रन और याचिकाकर्ता राम रविकुमार सहित अन्य लोग स्पष्ट तौर पर अनुमति नहीं होने की बात कहे जाने के बावजूद दीप जलाने के लिए पहाड़ी के ऊपर जाने की कोशिश कर रहे थे।

Karthigai Deepam Lamp Lighting Row: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख नैनार नागेंद्रन को गुरुवार को पुलिस ने तब गिरफ्तार कर लिया जब उन्होंने मदुरै में तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित ‘कार्तिगई दीपम’ को जलाने के लिए अन्य हिंदुत्व कार्यकर्ताओं के साथ ऊपर (पहाड़ी पर) जाने की कोशिश की।

Nainar Nagenthran

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेन्द्रन गिरफ्तार (फोटो साभार: @NainarBJP)

क्या है पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, नागेंद्रन और याचिकाकर्ता राम रविकुमार सहित अन्य लोग स्पष्ट तौर पर अनुमति नहीं होने की बात कहे जाने के बावजूद दीप जलाने के लिए पहाड़ी के ऊपर जाने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने कहा कि उन्हें यह भी बताया गया कि सरकार उच्च न्यायालय के उस आदेश के खिलाफ अपील करने की तैयारी कर रही है, जिसमें दीप जलाने की अनुमति दी गई थी।

End of Feed