Exclusive: स्वतंत्र भारद्वाज ने दी सफाई, निशु आजाद के पिता पर हमले की बात कबूलने वाले आरोपी ने क्या कहा

टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में स्वतंत्र ने कहा कि 'पॉडकास्ट में उसने जो बातें कहीं, वह कहीं न कहीं उसके अंदर का आक्रोश था और वह एक तरीके से व्यंग्य भी था।' खुद को हिंदूवादी एक्टिविस्ट बताने वाले स्वतंत्र ने कहा कि उसके वीडियो को पूरा नहीं दिखाया गया।

Swatantra Bhardwaj : जंतर-मंतर पर 'पीएम मोदी की तेरहवीं का खाना' (सांकेतिक रूप से) पेश करने वाली निशु आजाद के पिता पर हमला करने की बात कबूल करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज ने अपने सफाई दी है। टाइम्स नाउ नवभारत के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में स्वतंत्र ने कहा कि 'पॉडकास्ट में उसने जो बातें कहीं, वह कहीं न कहीं उसके अंदर का आक्रोश था और वह एक तरीके से व्यंग्य भी था।' खुद को हिंदूवादी एक्टिविस्ट बताने वाले स्वतंत्र ने कहा कि उसके वीडियो को पूरा नहीं दिखाया गया। वीडियो काटकर उसकी छवि धूमिल करने की कोशिश हुई है।

Swatantra Bhardwaj

सामने आया है स्वतंत्र भारद्वाज के कबूलनामे का वीडियो।

पॉडकास्ट में हमले की बात कबूली

दरअसल, स्वतंत्र का जो वीडियो सामने आया है उसमें उसने निशु के पिता का सिर फोड़ने की बात कबूल की है। इस वीडियो में वह कहता है कि उस पर हाफ मर्डर की धारा लगनी चाहिए थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार तक नहीं किया। स्वतंत्र ने वीडियो में यह दावा भी किया कि उसके सिर पर बड़े-बड़े नेताओं का हाथ है इसलिए कोई उसका कुछ नहीं कर सकता। इस वीडियो के वायरल होने के बाद अब दिल्ली में बवाल मच गया है।

End of Feed