सभी शांति रखें, टीएमसी के सभी गुंडों से कानून निपटेगा, बोले सुवेंदु अधिकारी

Suvendu Adhikari: कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी ने कहा, मैं सभी से शांत रहने का आग्रह करता हूं, टीएमसी के सभी गुंडों से कानून के माध्यम से निपटा जाएगा।

Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद कुछ जगहों पर हिंसा की खबरें आई हैं। इसे लेकर पुलिस अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है और आरोपियों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इस बीच ममता बनर्जी को उनके ही गढ़ भबानीपुर में करारी मात देने वाले बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी आज कोलकाता में चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर के दफ्तर पहुंचे। सुवेंदु ने कानून व्यवस्था के मुद्दे पर लोगों को संबोधित किया। कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी ने कहा, मैं सभी से शांत रहने का आग्रह करता हूं, टीएमसी के सभी गुंडों से कानून के माध्यम से निपटा जाएगा।

suvendu adhikari

सुवेंदु अधिकारी

सुवेंदु ने कहा, क्या घटना हुई है, बताओ, फिर कहता हूं शांति बनाए रखिए। इनके अपवित्र पार्टी ऑफिस थे, जहां जुआ होता था, शराब पी जाती थी। वहां देखने की भी जरूरत नहीं है। कानून अपने हाथ में लेने की जरूरत नहीं है। भारतीय न्याय संहिता के मुताबिक चोर, खूनी, डकैत सबको पकड़ा जाएगा।

End of Feed