CM Suvendu Adhikari Salary: वरिष्ठ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने आज पश्चिम बंगाल (West Bengal) के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पश्चिम बंगाल में भाजपा का पहला मुख्यमंत्री बनकर सुवेंदु अधिकारी इतिहास का हिस्सा बन गए हैं। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के 9वें मुख्यमंत्री हैं। आज जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही कई लोग पूछ रहे हैं कि उन्हें कितनी सैलरी मिलेगी? सीएम के तौर पर उन्हें क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी? अगर आपने मन में भी यह प्रश्न है तो हम आपकी जिज्ञासा को शांत करने के लिए इसका उत्तर लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं -
मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को कितनी सैलरी मिलेगी?
देश के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों को अलग-अलग सैलरी मिलती है। संविधान के अनुच्छेद 164 (5) के तहत संबंधित राज्य की विधानसभा को मुख्यमंत्री और मंत्रियों की सैलरी तय करने का अधिकार होता है। विधानसभा ही उन्हें मिलने वाली अन्य सुविधाओं का भी निर्णय करती है। मौजूदा दौर में देश के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों को 1.25 से 4.10 लाख रुपये तक की सैलरी मिलती है। मुख्यमंत्री की सैलरी में उनकी बेसिक सैलरी, HRA और अन्य सुविधाएं शामिल होती हैं। मुख्यमंत्री को मुफ्त के आवास के साथ ही ट्रैवेल अलाउंस और सिक्योरिटी भी मिलती है। कुछ राज्यों में मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत स्टाफ, फोन बिल और मेडिकल एक्सपेंसेस भी मिलते हैं।
ये भी पढ़ें - Suvendu Adhikari को पश्चिम बंगाल की कमान, दूसरे दलों से आए इन नेताओं को भी BJP में मिली CM की कुर्सी
सुवेंदु अधिकारी को कितनी सैलरी
पश्चिम बंगाल के नए और राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी को 2 लाख, 10 हजार रुपये प्रति माह का वेतन यानी सैलरी मिलेगी। बता दें कि राज्य सरकार ने मार्च 2024 में ही एक अहम विधायी संशोधन को मंजूरी दी थी, जिसके तहत विधायकों व मंत्रियों के वेतन ढांचे को बदल दिया गया था। इस संसोधन से पहले विधायकों की बेसिक सैलरी कम थी, जिसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये प्रति माह किया गया। मुख्यमंत्री भी एक विधायक होते हैं, इसलिए उन्हें भी MLA के तौर पर 50 हजार रुपये मिलेंगे। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री और मुख्यमंत्री के पद की जिम्मेदारी संभालने वाले विधायकों को 51 हजार रुपये का अतिरिक्त वेतन मिलता है। इस तरह से उनकी मासिक वेतन 1 लाख रुपये से अधिक हो जाती है। निर्वाचन क्षेत्र भत्ता और प्रतिपूरक भत्ता जैसे अन्य मदों को जोड़ने के बाद मुख्यमंत्री के तौर पर सीएम सुवेंदु अधिकारी की मासिक तनख्वाह 2.10 लाख रुपये है।
CM सुवेंदु को ये भत्ते भी मिलेंगे
मुख्यमंत्री को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। उनके आधिकारिक खर्चों और सार्वजनिक मुलाकातों के लिए भी सरकार से स्पेशल अलाउंस मिलता है। मुख्यमंत्री के तौर पर सुवेंदु अधिकारी को हर साल 51,600 रुपये सत्कार भत्ता मिलेगा। विधायक के रूप में उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र की समस्याओं व ऑफिस मैनेजमेंट के लिए 48 हजार रुपये प्रति वर्ष भी मिलेगा। यही नहीं मंथली सैलरी और इयरली अलाउंसेस के अलावा विधानसभा सत्र के दौरान व अन्य आधिकारिक कार्यों के लिए भी उन्हें प्रति दिन के हिसाब से भुगतान किया जाता है। नियमों के मुताबिक सीएम को प्रति दिन 2000 रुपये का सिटिंग अलाउंस भी मिलता है।
सरकारी बंगला और कार भी मिलेगी
ऊपर बताई गई सैलरी और अलाउंसेस के अलावा मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी को कोलकाता के वीवीआईपी इलाके में एक भव्य बंगला आवंटित किया जाएगा। यात्रा के लिए उन्हें राज्य सरकार की तरफ से एक आधिकारिक लग्जरी गाड़ी और सुरक्षा काफिला भी मिलेगा। क्योंकि मुख्यमंत्री का पद काफी महत्वपूर्ण होता है, इसलिए उन्हें जेड-प्लस (Z+) या उसके समकक्ष सुरक्षा घेरा व व्यक्तिगत स्टाफ की एक बड़ी टीम मिलेगी। सीएम की इस टीम में सचिव, सलाहकार और सहायक भी शामिल होंगे।
