भारत मंडपम में लगा स्टॉल, शुभेंदु ने अपने हाथों से तैयार की झालमुरी, PM मोदी-NDA के नेताओं ने उठाया लुत्फ, Video

खास बात यह है कि इस स्टॉल पर झालमुरी कोई और नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी तैयार कर रहे थे। वह अपने हाथों से झालमुरी तैयार कर पीएम एवं अन्य नेताओं को देते नजर आए। इस मौके पर पीएम सहित और अन्य नेताओं ने झालमुरी का लुत्फ उठाया।

Bharat Mandpam Jhalmuri: भारत मंडपम में बुधवार को एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) क नेताओं के साथ झालमुरी की एक स्टॉल पर नजर आए। खास बात यह है कि इस स्टॉल पर झालमुरी कोई और नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी तैयार कर रहे थे। वह अपने हाथों से झालमुरी तैयार कर पीएम एवं अन्य नेताओं को देते नजर आए। इस मौके पर पीएम सहित और अन्य नेताओं ने झालमुरी का लुत्फ उठाया।

Bharat mandpam

भारत मंडपम में झालमुरी का लुत्फ उठाते पीएम मोदी।

एनडीए के मुख्यमंत्रियों ने पीएम को दिए उपहार

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के 12 साल पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के सबसे लंबे समय तक भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्री होने की उपलब्धि हासिल करने के उपलक्ष्य में बुधवार को दिल्ली में भारत मंडपम में राजग की बैठक हुई। इस बैठक में एनडीए के 22 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी को उपहार देकर सम्मानित किया।

End of Feed