NEET Protest Violence: 'छात्र नहीं, जमाती कट्टरपंथी थे', कोलकाता में NEET प्रदर्शन में हिंसा पर CM शुभेंदु ने विदेशी कनेक्शन की जताई आशंका

कोलकाता में शुक्रवार को हुए प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े थे। उस हिंसा को लेकर सीएम सुभेदु ने बड़ा बयान दिया है।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में दो दिन पहले कोलकाता में हुए प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने रविवार को गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस हिंसा को इस्लामी कट्टरपंथियों ने अंजाम दिया। इस दौरान उन्होने हिंसा के पीछे विदेशी ताकतों के भी समर्थन की आशंका जताई।

suvendu adhikari

सुवेंदु अधिकारी।

शुक्रवार को प्रदर्शन के दौरान हुई थी हिंसा

गौरतलब है कि शुक्रवार को हुए इस प्रदर्शन के दौरान वामपंथी समर्थित प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई थी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। राज्य सरकार ने शुक्रवार के नीट प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने के आरोपियों के खिलाफ हाल ही में लागू किए गए गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने चेतावनी भी दी कि हिंसा भड़काने वालों को ऐसी सजा मिलेगी जिसे उनकी अगली तीन पीढ़ियां भी याद रखेंगी।

End of Feed