Sustainable Goa Summit 2026: प्रमोद सावंत बोले- गोवा में पहले कभी इतना विकास नहीं हुआ, 2037 तक विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य

Sustainable Goa Summit में Times Network की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के साथ बातचीत में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कांग्रेस, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, माइनिंग, पर्यटन और विकास के मुद्दों पर रखी अपनी बात। कहा- गोवा में विकास के मामले में पहले कभी इतनी प्रगति नहीं हुई।

Sustainable Goa Summit 2026: गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि गोवा में एक बार फिर बीजेपी की डबल इंजन सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गोवा के लोगों को बीजेपी सरकार के विकास कार्यों पर भरोसा है और चुनाव में पार्टी को इसका फायदा मिलेगा।

Pramod Sawant goa cm

CM प्रमोद सावंत ने गोवा को 2037 तक विकसित राज्य बनाने का लक्ष्य रखा

Sustainable Goa Summit में Times Network की एडिटर-इन-चीफ नाविका कुमार के साथ फायरसाइड चैट के दौरान मुख्यमंत्री ने गोवा के विकास, पर्यावरण, पर्यटन, माइनिंग, चुनाव और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा में पिछले लगभग आठ वर्षों में विकास के कई काम हुए हैं। सावंत ने कहा कि गोवा में दो एयरपोर्ट, दो रेलवे स्टेशन और राष्ट्रीय राजमार्गों की कनेक्टिविटी जैसे विकास कार्य दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि गोवा के लोग विकास को देख रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को फिर से जनादेश मिलेगा।

End of Feed