भारतीय सेना के तरकश में आया एक और तीर, सूर्यास्त्र रॉकेट का सफल परीक्षण, मारक क्षमता 300 किमी.

Suryastra Rocket: ​​यह परीक्षण भारतीय सेना द्वारा दिए गए खरीद ऑर्डर के तहत किया गया था, जो भारत के निजी रक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Suryastra Rocket Test: भारतीय रक्षा बलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि के रूप में निजी क्षेत्र की कंपनी NIBE लिमिटेड (Nibe Limited) ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित आईटीआर में 150 किमी और 300 किमी रेंज के सूर्यास्त्र रॉकेटों का सफल परीक्षण किया है। परीक्षण के दौरान रॉकेटों ने 1.5 मीटर और 2 मीटर सीईपी(CEP) हासिल की। यह प्रदर्शन भारतीय सेना द्वारा NIBE लिमिटेड को दिए गए खरीद ऑर्डर का हिस्सा है।

suryastra test

सूर्यास्त्र का सफल परीक्षण

भारत के निजी रक्षा क्षेत्र के लिए अहम उपलब्धि

कंपनी ने बताया कि परीक्षणों के दौरान रॉकेटों ने क्रमशः 1.5 मीटर और 2 मीटर की वृत्ताकार त्रुटि संभाव्यता (CEP) सटीकता हासिल की। यह परीक्षण भारतीय सेना द्वारा दिए गए खरीद ऑर्डर के तहत किया गया था, जो भारत के निजी रक्षा क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

End of Feed