सूरत: भगोड़े नीरव मोदी की बंद कंपनी में लगी भीषण आग, हादसा या साजिश? फाइलें-दस्तावेज जलकर खाक, उठे कई सवाल

Nirav Modi News: फायर विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का दावा किया था। हालांकि, अचानक आग फिर से भड़क उठी और देखते ही देखते धुएं के काले गुबार आसमान में छा गए। सूचना मिलते ही सूरत नगर निगम के दमकल विभाग का काफिला मौके पर पहुंचा और करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।​ ​नीरव मोदी की यह कंपनी पिछले कई वर्षों से ED द्वारा सील की गई है। इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं ।

Surat Fire news: सूरत के सचिन रोड पर स्थित स्पेशल इकोनॉमिक जोन SEZ में भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की बंद पड़ी ज्वेलरी कंपनी 'फायर स्टार डायमंड' में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिसमें कई महत्वपूर्ण फाइल और दस्तावेज जलकर खाक हो गईं। गुरुवार देर रात कंपनी के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगी थी, जो धीरे-धीरे पहली मंजिल तक फैल गई।

FIRE (8)

भगोड़े नीरव मोदी की बंद कंपनी में लगी भीषण आग (प्रतीकात्मक फोटो- ANI)

सचिन नोटिफाइड फायर विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का दावा किया था। हालांकि, शुक्रवार को अचानक आग फिर से भड़क उठी और देखते ही देखते धुएं के काले गुबार आसमान में छा गए। सूचना मिलते ही सूरत नगर निगम के दमकल विभाग का काफिला मौके पर पहुंचा और करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

End of Feed