Bullet Train Update: सूरत स्टेशन का निर्माण कार्य पूरा, देखें भव्य और चमचमाता स्टेशन, कब शुरू होगा ट्रायल रन?

देश की पहली बुलेट ट्रेन का ट्रायल रन जल्द शुरू करने के लिए सूरत से बिलीमोरा के बीच करीब 50 किलोमीटर लंबे हिस्से पर युद्धस्तर पर काम जारी है।

Surat bullet train station: देश में पहली बुलेट ट्रेन के संचालन की दिशा में एक और बड़ा पड़ाव पार हो गया है। मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के सबसे अहम स्टेशनों में से एक सूरत बुलेट ट्रेन स्टेशन का मुख्य निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। नेशनल हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने स्टेशन की नई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें भव्य स्टेशन का लगभग तैयार हो चुका स्वरूप साफ नजर आ रहा है।

Surat bullet train

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के तहत सूरत स्टेशन तैयार

फिनिशिंग और आधुनिक सुविधाओं पर चल रहा काम

NHSRCL द्वारा जारी तस्वीरों के मुताबिक, सूरत स्टेशन का मुख्य ढांचा तैयार होने के बाद अब फिनिशिंग का काम तेजी से किया जा रहा है। स्टेशन के भीतर एयर कंडीशनिंग (AC), लाइटिंग और यात्रियों की सहूलियत से जुड़ी अन्य आधुनिक सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

End of Feed