सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार को लगाई फटकार, पूछा-पानी की बर्बादी रोकने के लिए आपने क्या किया?

सुप्रीम कोर्ट ने टैंकर माफिया पर सवाल उठाए और दिल्ली सरकार से पूछा कि क्या टैंकर माफिया के खिलाफ कोई उपाय या कार्रवाई की गई है।

Delhi Water Crisis: दिल्ली जलसंकट पर सुप्रीम कोर्ट ने आज दिल्ली सरकार को फटकार लगाई। शीर्ष अदालत ने पूछा कि आपने टैंकर माफिया और पानी की बर्बादी रोकने पर क्या किया। क्या एक भी एफआईआर आपने दर्ज की? दिल्ली सरकार ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि हमने पानी की बर्बादी पर लगाम लगाई है। टैंकर माफिया पर रोक लगाई है, और जो टैंकर नजर भी आ रहे हैं वो दिल्ली जल बोर्ड के हैं। इस मामले पर गुरुवार को भी सुनवाई होगी।

supreme-court

दिल्ली जलसंकट पर सुप्रीम कोर्ट की दिल्ली सरकार को फटकार

झूठे बयान पर सुप्रीम कोर्ट नाराज

सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा कि अदालत के सामने झूठे बयान क्यों दिए गए? हिमाचल प्रदेश से पानी आ रहा है तो दिल्ली में पानी कहां जा रहा है? इतना रिसाव हो रहा है, टैंकर माफिया के संबंध में क्या कदम उठाए हैं? दिल्ली में टैंकर माफिया काम करते हैं, क्या आपने कोई कार्यवाही की? अगर आप कार्रवाई नहीं कर रहे हैं तो हम टैंकर माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए इसे दिल्ली पुलिस को सौंप देंगे।

End of Feed