सुप्रीम कोर्ट कल आवारा कुत्तों के मामले की करेगा सुनवाई, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिव होंगे पेश

22 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) नियमों के पालन के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में पूछा था। यह मामला सोमवार को जस्टिस विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एन वी अंजारिया की तीन जजों की स्पेशल बेंच के सामने सुनवाई के लिए आएगा।

Supreme Court on Stray Dog Case: सुप्रीम कोर्ट 3 नवंबर को आवारा कुत्तों से जुड़े मामले की सुनवाई करने वाला है, जिसमें उसने पश्चिम बंगाल और तेलंगाना को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को उसके सामने पेश होने का निर्देश दिया था।

SC (2)

सुप्रीम कोर्ट कल आवारा कुत्तों के मामले की करेगा सुनवाई (PTI)

27 अक्टूबर को मामले की सुनवाई करते हुए, टॉप कोर्ट ने मुख्य सचिवों को 3 नवंबर को उसके सामने पेश होकर यह बताने का निर्देश दिया था कि कोर्ट के 22 अगस्त के आदेश के बावजूद कंप्लायंस एफिडेविट क्यों दाखिल नहीं किए गए।

End of Feed