जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के 10 साल पूरे होने पर सुप्रीम कोर्ट में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन, CJI सूर्यकांत करेंगे उद्घाटन

Juvenile Justice Act 2015: सुप्रीम कोर्ट में जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, 2015 के दस साल पूरे होने के अवसर पर 10 और 11 अक्टूबर को दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। CJI जस्टिस सूर्यकांत इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जिसमें न्यायपालिका, सरकार और बाल संरक्षण से जुड़े विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।

Juvenile Justice Act 2015: सुप्रीम कोर्ट में 10 और 11 अक्टूबर को जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन) एक्ट, 2015 के दस साल पूरे होने पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत 10 अक्टूबर को इस सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। सुप्रीम कोर्ट की जुवेनाइल जस्टिस कमेटी और UNICEF इंडिया संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं। इस सम्मेलन में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जज, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, बाल अधिकार विशेषज्ञ और बच्चों के संरक्षण के क्षेत्र में काम करने वाले संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन का मकसद पिछले दस साल में जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के क्रियान्वयन की समीक्षा करना, इसकी चुनौतियों की पहचान करना और अगले दस साल के लिए प्राथमिकताएं तय करना है।

Juvenile Justice Act 2015

बच्चों के अधिकारों, गोद लेने की प्रक्रिया और पुनर्वास जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा (फोटो- PTI)

सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसलों का संकलन जारी करेंगे CJI

सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में सुप्रीम कोर्ट की जज और जुवेनाइल जस्टिस कमेटी की अध्यक्ष जस्टिस बीवी नागरत्ना शुरुआती संबोधन देंगी। इसके बाद UNICEF इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटेटिव सिंथिया मैककैफ्री अपनी बात रखेंगी। कार्यक्रम के दौरान CJI सूर्यकांत जुवेनाइल जस्टिस एक्ट, 2015 से जुड़े सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के अहम फैसलों का एक संकलन भी जारी करेंगे। इसमें साल 2015 से सितंबर 2026 तक के महत्वपूर्ण न्यायिक फैसलों को शामिल किया गया है।

End of Feed