CM केजरीवाल को मिल सकती है बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- अंतरिम जमानत पर करेंगे विचार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह आगामी चुनावों के कारण दिल्ली के CM केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर दलीलें सुनने पर विचार कर सकता है। केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है।

Supreme Court On Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सीएम केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी। जिस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि प्रचार के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री की अंतरिम जमानत पर विचार करेंगे।

SC on CM Kejriwal

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में क्या हुआ?

केजरीवाल की जमानत पर विचार कर सकता है SC

दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह आगामी चुनावों के कारण दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर दलीलें सुनने पर विचार कर सकता है। सुप्रीम कोर्ट का कहना है कि ईडी द्वारा गिरफ्तारी के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर बहस और उसके बाद उत्पाद नीति मामले में उनकी रिमांड में समय लग सकता है, इसलिए वह केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर दलीलें सुन सकते हैं।

End of Feed