आप हाईकोर्ट क्यों नहीं गए- असम CM के 'मियां' टिप्पणी के खिलाफ दाखिल याचिका पर SC का सुनवाई से इंकार

सुप्रीम कोर्ट ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ कथित ‘मियां’ टिप्पणी और अन्य सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर SIT जांच और FIR दर्ज करने की मांग वाली याचिकाओं पर सुनवाई से इनकार कर दिया।

सुप्रीम कोर्ट से असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को बड़ी राहत मिली है। मियां वाली टिप्पणी के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इंकार कर दिया है। सरमा के खिलाफ विशेष जांच दल (SIT) से जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी। याचिकाओं में आरोप लगाया गया था कि मुख्यमंत्री ने एक समुदाय के संदर्भ में कथित तौर पर ‘मियां’ टिप्पणी सहित सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भेदभावपूर्ण बयान दिए, जिन्हें याचिकाकर्ताओं ने ‘हेट स्पीच’ बताया।

supreme court (3)

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिकाओं पर SC ने सुनवाई से किया इंकार (फोटो-ANI&PTI)

End of Feed