मथुरा शाही ईदगाह परिसर सर्वे पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, इलाहाबाद HC का फैसला बरकरार

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 15, 2023, 01:49 PM IST

Mathura Shahi Idgah Survey: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 14 दिसंबर 2023 को इसका सर्वे करने के निर्देश दिए थे। इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

Mathura Shahi Idgah Survey: मथुरा शाही ईदगाह परिसर सर्वे कराने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 14 दिसंबर 2023 को इसका सर्वे करने के निर्देश दिए थे। इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट का फैसला बरकरार रखा।

supremecourt

सुप्रीम कोर्ट का शाही ईदगाई सर्वे पर रोक से इनकार

मथुरा के कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद के संबंध में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित मुकदमों में ईदगाह मस्जिद के सर्वेक्षण के लिए अदालत ने मांग स्वीकार कर ली। 14 दिसंबर 2023 को न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन की पीठ ने मामले में सुनवाई की करते हुए शादी ईदगाह के कमिश्नर सर्वे को मंजूरी दी।

End of Feed