'सिर्फ पराली को दोष देना सही नहीं, साल में दो बार...'दिल्ली प्रदूषण पर SC की सख्त टिप्पणी ; CJI ने कोविड का जिक्र कर क्या कहा?

Supreme Court On Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ती हवा पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए दिल्ली सरकार को फटकार लगाई और कहा कि प्रदूषण को सिर्फ ‘सर्दियों का मुद्दा’ मानने की पुरानी सोच खत्म होनी चाहिए। अदालत ने स्पष्ट किया कि पराली को अकेला कारण बताकर किसानों को दोषी ठहराना सही नहीं, क्योंकि कोविड लॉकडाउन के दौरान पराली जलना जारी था, फिर भी दिल्ली की हवा साफ थी।

Supreme Court On Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु संकट पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई करते हुए दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए साफ कहा कि प्रदूषण को 'सिर्फ सर्दियों का मुद्दा मानने की पुरानी आदत अब खत्म होनी चाहिए।

SC POLLUTION NEWS

दिल्ली प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई।(फोटो सोर्स: pti)

सिर्फ पराली पर दोष मढ़ना सही नहीं: कोर्ट

अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि इस मामले को अब पूरे वर्ष में दो बार सुना जाएगा ताकि अल्पकालिक और दीर्घकालिक समाधान लगातार समीक्षा के दायरे में रहें। चीफ जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की पीठ ने सुनवाई के दौरान यह भी स्पष्ट किया कि पराली जलाने को प्रदूषण का अकेला कारण बताकर किसानों पर लगातार दोष मढ़ना सही नहीं है।

End of Feed