सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 31 मुकदमों का दिया हवाला, फिर भी खारिज हुई याचिका; जानिए कोर्ट में क्या हुआ

सुप्रीम कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें उसने एक मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगाने की मांग की थी।

'महाठग' सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। अदालत ने दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले को चुनौती देने वाली उसकी याचिका खारिज कर दी, जिसमें एक आपराधिक मामले में उसकी दोषसिद्धि पर रोक लगाने से इनकार कर दिया गया था। सुकेश ने दलील दी थी कि ट्रायल कोर्ट ने अपने फैसले में उसे बार-बार 'आदतन अपराधी' और 'शातिर ठग' बताया है। इससे उसके खिलाफ लंबित दूसरे आपराधिक मुकदमों की सुनवाई प्रभावित हो सकती है।

sukesh chandrashekhar

सुकेश चंद्रशेखर की याचिका खारिज (फाइल फोटो- PTI)

सुकेश चंद्रशेखर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता शोएब आलम सुप्रीम कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने अदालत को बताया कि सुकेश के खिलाफ करीब 31 आपराधिक मुकदमों में ट्रायल लंबित हैं। ऐसे में एक मामले में दोषसिद्धि देते समय ट्रायल कोर्ट की ओर से की गई प्रतिकूल टिप्पणियां बाकी मुकदमों को प्रभावित कर सकती हैं।

End of Feed