कूनों में चीतों से जुड़ी याचिकाओं पर SC ने बंद की सुनवाई, केंद्र ने कहा- हर साल 12 से 14 चीते आएंगे भारत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2023, 02:25 PM IST

Project Cheetah: केन्द्र सरकार ने कहा कि दुनिया में पहली बार चीते एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप में शिफ्ट किए गए हैं। एएसजी ऐश्वर्या भाटी ने सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बीआर गवई की बेंच को बताया कि 20 में से छह चीतों की मौत हो गई।

Project Cheetah: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीतों से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई बंद कर दी है। अदालत ने अब प्रोजेक्ट चीता को केंद्र पर ही छोड़ दिया है। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए केंद्र की दलीलों को मंजूर कर लिया है। कहा कि केंद्र की दलीलों पर भरोसा ना करने का कोई कारण नहीं है। हालांकि, विशेषज्ञों की राय पर भी विचार किया जाए।

Supreme-court

सुप्रीम कोर्ट

सुनवाई के दौरान केन्द्र सरकार ने कहा कि दुनिया में पहली बार चीते एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप में शिफ्ट किए गए हैं। एएसजी ऐश्वर्या भाटी ने सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बीआर गवई की बेंच को बताया कि 20 में से छह चीतों की मौत हो गई। एक मादा चीता ने चार बच्चों को जन्म दिया। उनमें से तीन की मौत हो गई।

End of Feed