सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम, शपथ ग्रहण समारोह में 'अजित दादा अमर रहे' के लगे नारे

Sunetra Pawar Oath Ceremony: राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सुनेत्रा पवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Sunetra Pawar Oath Ceremony: राज्यसभा सदस्य सुनेत्रा पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सुनेत्रा पवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल पटेल सहित कई अन्य नेता और अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान, 'अजित दादा अमर रहे' के नारे भी लगे

Sunetra Pawar Oath Ceremony

सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम

PM मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने शनिवार को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर सुनेत्रा पवार को शुभकामनाएं दीं। मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''सुनेत्रा पवार जी को महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल शुरू करने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं, वह इस जिम्मेदारी को संभालने वाली पहली महिला हैं। मुझे विश्वास है कि वह राज्य के लोगों की भलाई के लिए अथक प्रयास करेंगी और दिवंगत अजितदादा पवार के 'विजन' को पूरा करेंगी।''

End of Feed