Sunburn Festival पर संग्राम! हिंदू संगठन ने उठाई बैन की मांग, कहा- Goa की सभ्यता हो रही खराब, नहीं करेंगे यह बर्दाश्त

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 24, 2023, 08:05 AM IST

Sunburn Festival Goa: दरअसल, सनबर्न फेस्ट एक कमर्शियल इलेक्ट्रॉनिक डांस म्यूजिक फेस्टिवल है, जो कुछ साल से इंडिया में धूम-धाम से मनाया जा रहा है। पर्सेप्ट लिमिटेड के शलैंद्र सिंह (उद्यमी) की ओर से इसकी शुरुआत की गई थी। समय के साथ यह इतना पॉपुलर हो गया कि यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा डांस फेस्ट बनकर उभरा।

Sunburn Festival Goa: डांस और म्यूजिक इवेंट सनबर्न फेस्टिवल को लेकर संग्राम देखने को मिला है। एक हिंदू संगठन ने गोवा में इसके आयोजन पर बैन लगाने की मांग उठाई है। आपत्ति जताने वाले संगठन के लोगों की ओर से कहा गया है कि इस कार्यक्रम की वजह से सूबे की सभ्यता पर असर पड़ रहा है। वह खराब हो रही है और यह चीज वे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Sunburn Goa

सनबर्न फेस्टिवल एक किस्म का डांस और म्यूजिक फेस्ट है, जिसे भारत में कुछ साल से मनाया जा रहा है। (फाइल)

हिंदू जनजागृति समिति (एचजेएस) के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तरी गोवा कलेक्टर को इस बाबत ज्ञापन सौंपा है, जिसमें उत्सव पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। एचजेएस के राज्य समन्वयक मनोज सोलंकी की ओर से समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया गया, "इस फेस्ट के चलते गोवा की सभ्यता और सामाजिक स्वास्थ्य खराब हो रहा है।

End of Feed