राज्यसभा में भी गूंजा ऑपरेशन 'शीशमहल', केजरीवाल पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2023, 05:50 PM IST

Delhi Services Bill : भाजपा नेता ने कहा कि 'अजीमो शान महल बनाने के लिए 10 करोड़ के नीचे के अलग-अलग बिल बने। एक बिल तो 9.99 करोड़ रुपए का बिल बना। यह सब टेंडर प्रक्रिया से बचने के लिए किया गया। दिल्ली में मेट्रो के निर्माण के लिए पेड़ काटने की अनुमति तो वर्षों तक नहीं मिलती थी लेकिन सीएम आवास के लिए वृक्ष काटने की इजाजत इन्हें मिल जाती थी।

Delhi Services Bill : दिल्ली सेवा विधेयक सोमवार को राज्यसभा में पेश हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उच्च सदन में इस विधेयक को पेश किया जिसके बाद इस पर चर्चा शुरू हुई। चर्चा की शुरुआत करते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली सरकार पर तीखा हमला बोला। चर्चा के दौरान सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास के बारे में टाइम्स नाउ नवभारत के खुलासे ऑपरेशन 'शीशमहल' का जिक्र किया। भाजपा नेता ने दिल्ली के सीएम पर गंभीर सवाल उठाए। केजरीवाल पर तंज कसते हुए त्रिवेदी ने एक शेर पढ़ा-'ना तुम आए, ना तु्म्हादी दीद हुई, तुम ही बताओ यह मोहर्रम हुई कि ईद हुई।'

'टेंडर प्रक्रिया से बचने के लिए 10 करोड़ के कम के बिल'

भाजपा नेता ने कहा कि 'अजीमोशान महल बनाने के लिए 10 करोड़ के नीचे के अलग-अलग बिल बने। एक बिल तो 9.99 करोड़ रुपए का बिल बना। यह सब टेंडर प्रक्रिया से बचने के लिए किया गया। दिल्ली में मेट्रो के निर्माण के लिए पेड़ काटने की अनुमति तो वर्षों तक नहीं मिलती थी लेकिन सीएम आवास के लिए वृक्ष काटने की इजाजत इन्हें मिल जाती थी। दिल्ली के सीएम ने अक्टूबर 2013 को दिल्ली की तत्कालीन सीएम शीला दीक्षित के बारे में लिखा था कि तत्कालीन सीएम शीला दीक्षित के आवास पर 10 एसी लगे हैं। यहां तक कि बाथरूम में भी एसी लगा है। केजरीवाल ने पूछा कि बिजली का बिल कौन देता है? अब केजरीवाल के आवास में 15 बाथरूम और लाखों-करोड़ों रुपए के पर्दे लगे हैं।'

End of Feed