भारत की ताकत देख रही दुनिया, ओडिशा में अग्नि-I और पृथ्वी-II का सफल परीक्षण; थर-थर कापेंगे दुश्मन!

Ballistic Missiles Test Firing: भारत ने गुरुवार को एक बार फिर से दुनिया को अपनी ताकत से रूबरू कराया। एक दिन पहले डीआरडीओ ने 15,000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर आकाश प्राइम मिसाइल सिस्टम का जलवा दिखाया और अब ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से पृथ्वी-II और अग्नि-I बैलिस्टिक मिसाइलों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।

Prithvi-II Ballistic Missiles

पृथ्वी-II बैलिस्टिक मिसाइल (फाइल फोटो- ANI)

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज से 17 जुलाई, 2025 को पृथ्वी-2 और अग्नि-1 नामक कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इन प्रक्षेपणों ने सभी परिचालन और तकनीकी मानकों को पूरा किया। ये परीक्षण सामरिक बल कमान के तत्वावधान में किए गए।

End of Feed