BRICS Summit: ब्रिक्स समिट से बदलेगा चुनावी माहौल? सात राज्यों में BJP को मिल सकता है बड़ा फायदा

BRICS Summit: नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन और 'नई दिल्ली घोषणापत्र' में पहलगाम आतंकी हमले की सर्वसम्मति से निंदा को भाजपा एक बड़ी कूटनीतिक जीत के रूप में देख रही है।

BRICS Summit: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफल मेजबानी के बाद भाजपा बेहद उत्साहित नजर आ रही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बड़े वैश्विक आयोजन की सफलता से सत्तारूढ़ भाजपा को अपने पक्ष में राजनीतिक माहौल बनाने का एक बड़ा मौका मिल गया है। अगले साल देश के सात महत्वपूर्ण राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले इस उपलब्धि को विपक्ष के तीखे हमलों का जवाब देने के लिए एक मजबूत हथियार माना जा रहा है।

Assembly Elections 2027

पीएम मोदी का वैश्विक जलवा (X/@narendramodi)

भाजपा सूत्रों के मुताबिक, शिखर सम्मेलन के अंत में सर्वसम्मति से स्वीकार किए गए 'नई दिल्ली घोषणापत्र' में पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई है। इस घोषणापत्र पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग समेत सभी सदस्य देशों ने हस्ताक्षर किए हैं। भाजपा इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की एक बहुत बड़ी कूटनीतिक जीत बता रही है। पार्टी नेताओं का मानना है कि यह फैसला उन विपक्षी दलों के लिए करारा जवाब है जो लगातार सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठा रहे थे।

End of Feed