सिहोर में VIT में छात्रों का हंगामा, कई गाड़ियां जलाईं, पानी-खाने की गुणवत्ता से नाराज थे छात्र, प्रबंधन का आया जवाब, कैंपस में पुलिस तैनात

सूत्रों की मानें तो कैंपस में छात्र जब विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तो कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों द्वारा बदसलूकी की गई जिससे छात्र उग्र हो गए और विवाद बढ़ गया। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में पीने का पानी और खाना दोनों ही खराब गुणवत्ता का मिल रहा है , जिससे छात्र छात्राएं बीमार पड़ रहे हैं।

भोपाल के नज़दीकी ज़िले सिहोर में स्थित वीआईटी युनिवर्सिटी के कैंपस में आधी रात को छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया। छात्र हॉस्टल में मिल रही खाने और पानी की गुणवत्ता को लेकर नाराज़ थे। हंगामे के दौरान छात्रों ने कैंपस में खड़ी बस औऱ अन्य वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं कैंपस की कैंटीन में भी जमकर तोड़फोड़ की। हंगामा बढ़ने लगा तो कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हालात पर काबू पाया। सूत्रों की मानें तो कैंपस में छात्र जब विरोध प्रदर्शन कर रहे थे तो कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों द्वारा बदसलूकी की गई जिससे छात्र उग्र हो गए और विवाद बढ़ गया। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में पीने का पानी और खाना दोनों ही खराब गुणवत्ता का मिल रहा है , जिससे छात्र छात्राएं बीमार पड़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कॉलेज में बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं पीलिया और अन्य संक्रामक बीमारियों से पीड़ित हैं।

VIT में आगज़नी.

रजिस्ट्रार ने जारी किया स्पष्टीकरण

आज VIT कॉलेज कोटरी में फैली एक भ्रामक सूचना को लेकर कॉलेज प्रबंधन द्वारा आधिकारिक स्पष्टीकरण जारी किया गया। कॉलेज के रजिस्ट्रार के. के. नायर ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया एवं कुछ माध्यमों पर जॉन्डिस (पीलिया) एवं खराब पानी के कारण मृत्यु जैसी जो अफवाहें फैलाई गईं, वे पूरी तरह असत्य एवं भ्रामक हैं।

करीब 25 छात्र पीलिया से ग्रस्त

छात्रों ने पुलिस को बताया कि वो लंबे समय से कॉलेज प्रबंधन से खाने औऱ पानी की गुणवत्ता को लेकर शिकायत कर रहे हैं लेकिन प्रशासन बात मानने को तैयार नहीं है। इतना ही नहीं करीब 25 छात्र पीलिया से ग्रस्त हैं लेकिन प्रशासन सुध नहीं ले रहा है। ऐसे में उन्हें विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। मंगलवार को आधी रात को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान ABVP के कार्यकर्ता भी VIT पहुंचे। VIT के छात्रों के हंगामे के वीडियो भी सामने आए है, जो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहे हैं। हालांकि इस मामले को लेकर VIT प्रबंधन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।

End of Feed