'छात्र लड़ते नहीं, धमकाते नहीं...', PM मोदी से लेकर RSS प्रमुख तक को राहुल गांधी ने घेरा, बोले- देश पर सिस्टम का कब्जा

Chhatron Ki Goonj: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को इंदौर में छात्रों की समस्याओं और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों पर बात की।

Chhatron Ki Goonj: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को इंदौर में छात्रों की समस्याओं और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों पर बात की। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए अलग-अलग शहरों में छात्रों के दिल और उनके भविष्य से जुड़े मुद्दों को उठाया जा रहा है।

Rahul Gandhi Indore

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार: @INCIndia)

राहुल गांधी ने 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ''छात्रों के इस प्रोग्राम को हमने अलग-अलग शहरों में किया। यह कार्यक्रम कोटा, देहरादून और पुणे में आयोजित किए जा चुके हैं और अब इंदौर में यह कार्यक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर कार्यक्रम में छात्रों से जुड़े अलग-अलग मुद्दों पर चर्चा की जाती है।

End of Feed