ऑनलाइन 'ब्लू व्हेल' गेम ने फिर ली जान? जानिए इसे किसने और क्यों बनाया, कैसे चैलेंज आते हैं

भोपाल में 14 साल के एक किशोर ने घर में आत्महत्या कर ली। जिस समय उसने यह कदम उठाया उस समय वह घर में अकेला था। घर वालों के मुताबिक पिछले कुछ समय से वह Blue Whale नाम की एक गेम खेलने का आदी हो गया था। जानिए इस बारे में सब कुछ -

मोबाइल फोन ने हम सबकी जिंदगी आसान बना दी। हफ्तों महीनों में चिट्ठी, तार के जरिए मिलने वाली परिजनों की खबर अब मोबाइल का एक बटन दबाने से मिलने लगी। स्मार्टफोन ने तो वीडियो कॉल के जरिए दूर बैठे दोस्तों और परिजनों को साक्षात सामने लाकर रख दिया। लेकिन इसी मोबाइल फोन के जरिए दबे पांव एक बीमारी ने भी हमारे घरों में एंट्री ली। यह बीमारी कुछ और नहीं बल्कि मोबाइल फोन पर गेम्स खेलने की बीमारी है। मोबाइल पर कुछ बहुत ही खतरनाक गेम्स भी हैं, जो गेम खेलने वाले की जान लेने को उतारू हैं। ऐसे ही एक गेम की लत में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक 14 वर्षीय किशोर ने आत्महत्या कर ली। जानते हैं पूरा मामला क्या है?

Bluewhale Challange game.

फिर लौटा ब्लू व्हेल गेम का खौफ

घटना भोपाल के पिपलानी इलाके की है। यहां 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने ऑनलाइन गेम की लत के चलते खुदकुशी कर ली। बड़ी बात है कि आत्महत्या करने वाला किशोर अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। जानकारी के मुताबिक किशोर मोबाइल गेम्स खेलने का आदी था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

End of Feed