बिंदी लगाने पर टीचर ने मारा थप्पड़ तो कर ली खुदकुशी, घर में मचा कोहराम, टीचर-प्रिंसिपल गिरफ्तार

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 12, 2023, 02:34 PM IST

धनबाद में बाघमारा की पुलिस उपाधीक्षक निशा मुर्मू ने बताया कि 10वीं की छात्रा 16 वर्षीया उषा कुमारी बिंदी लगाकर स्कूल चली गई थी।

Student Suicide: झारखंड के धनबाद जिले में तेतुलमारी क्षेत्र के एक स्कूल की 10वीं कक्षा की 16 वर्षीया छात्रा ने सोमवार को इस बात से ग्लानि में आत्महत्या कर ली कि उसकी एक शिक्षिका ने उसे सिर्फ बिंदी लगाने पर प्रार्थना के समय सार्वजनिक तौर पर कथित तौर पर बेइज्जत किया और थप्पड़ मारा। इसके बाद पुलिस ने मंगलवार को स्कूल के प्राचार्य एवं आरोपी शिक्षिका को विद्यालय से गिरफ्तार कर लिया।

10वीं की छात्रा ने की खुदकुशी

धनबाद में बाघमारा की पुलिस उपाधीक्षक निशा मुर्मू ने बताया कि 10वीं की छात्रा 16 वर्षीया उषा कुमारी बिंदी लगाकर स्कूल चली गई थी। इस बात पर एक शिक्षिका ने आपत्ति जताते हुए स्कूल परिसर में ही सबके सामने उसे थप्पड़ जड़ दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना से आहत हुई छात्रा घर पहुंची और उसने पंखे से फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

End of Feed