'बच्चों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद करें', NEET अभ्यर्थी को अबू धावी में मिला सेंटर तो गुस्साए राहुल गांधी

NEET Re-exam: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी की पुनर्परीक्षा से एक दिन पहले शनिवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) बच्चों एवं उनके माता-पिता की धैर्य की परीक्षा ले रही है।

NEET Re-exam: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी की पुनर्परीक्षा से एक दिन पहले शनिवार को आरोप लगाया कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) बच्चों एवं उनके माता-पिता की धैर्य की परीक्षा ले रही है। राहुल ने यह भी कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ जुआ खेलना बंद होना चाहिए।

Rahul Gandhi

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी

'रातभर रोता रहा नीट का अभ्यर्थी'

राहुल गांधी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में दावा किया कि नागपुर का एक छात्र पिछले एक महीने से नीट पुनर्परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उन्होंने कहा कि परीक्षा से एक दिन पहले जब छात्र ने अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड किया तो उसका परीक्षा केंद्र अबू धाबी आवंटित मिला। उन्होंने कहा, "न पासपोर्ट, न परिवार के पास विदेश भेजने के पैसे, न अब कोई वक्त बचा है। वह रातभर रोता रहा और परीक्षा देने से ही मना कर रहा है, क्या इस तनाव की कल्पना भी की जा सकती है।''

End of Feed