नीति आयोग की बैठक के लिए पहुंचे राज्यों के CM, PM मोदी करेंगे अध्यक्षता, विकसित भारत के रोडमैप पर होगी चर्चा

इस बैठक की थीम भी 'विकसित राज्य फॉर विकसित भारत @2047 है।' आज की बैठक में विकसित भारत के रोडमैप पर और केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा होगी। इसके अलावा राज्य सरकारें अपनी-अपनी मांगें बैठक में रखेंगी। रिपोर्टों के मुताबिक बैठक में मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस को बढ़ावा देने पर चर्चा हो सकती है।

NITI Aayog Meeting 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक शुरू हो रही है। इस बैठक का जोर भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने में राज्यों की भूमिका पर है। इस बैठक की थीम भी 'विकसित राज्य फॉर विकसित भारत @2047 है।' आज की बैठक में विकसित भारत के रोडमैप पर और केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा होगी। इसके अलावा राज्य सरकारें अपनी-अपनी मांगें बैठक में रखेंगी।

niti ayog meeting 2025

नीति आयोग की बैठक में राज्यों के साथ विकास पर होगी चर्चा। -फाइल फोटो

राज्यों के साथ विकास के मुद्दों पर होगी चर्चा

रिपोर्टों के मुताबिक बैठक में मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस को बढ़ावा देने पर चर्चा हो सकती है। महानगरों के अलावा छोटे शहरों के विकास, MSME, अनौपचारिक रोजगार के अवसरों, हरित अर्थव्यवस्था के अवसर और इससे मिलने वाले फायदे पर चर्चा हो सकती है। बैठक के लिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री नीति आयोग की बैठक के स्थल ‘भारत मंडपम’ पहुंचने लगे हैं। यह 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद प्रधानमंत्री की सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ पहली बड़ी बैठक होगी।

End of Feed