'स्थानीय निकाय चुनावों में गठबंधन पर राज्य नेतृत्व करेगा फैसला, हमारी भूमिका...' BMC चुनाव को लेकर बोले- CM फडणवीस

BMC Elections: फडणवीस ने बुधवार को कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में गठबंधन पर राज्य नेतृत्व फैसला करेगा। उन्होंने कहा कि उनका रुख यह है कि वे महायुति गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे।

BMC Elections: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में गठबंधन पर राज्य नेतृत्व फैसला करेगा। उन्होंने कहा कि उनका रुख यह है कि वे महायुति गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे। सीएम फडणवीस ने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में गठबंधन पर फैसला लेने का अधिकार हमारे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष और चुनाव समिति को है। किसी और को नहीं। हमारी भूमिका महायुति के तहत चुनाव लड़ने की है। कुछ जगहों पर, जहां यह संभव नहीं है, वहां दोस्ताना लड़ाई है।

BMC Elections

स्थानीय निकाय चुनावों में गठबंधन पर राज्य नेतृत्व करेगा फैसला: सीएम फडणवीस

जानें रेल हादसे पर क्या बोले फडणवीस

9 जून को हुए रेल हादसे पर बोलते हुए महाराष्ट्र के सीएम ने कहा कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उसी दिन उनके साथ विस्तृत बैठक की थी। फडणवीस ने कहा कि जिस दिन दुर्घटना हुई, उस दिन रेल मंत्री ने मुझसे विस्तृत चर्चा की थी। बैठक में अच्छे निर्णय लिए गए। विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई। इससे पहले मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार ने 29 नगर निगमों के लिए वार्ड सीमाओं का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश जारी किए।

End of Feed