उमर सरकार को बड़ा झटका! आगा रूहुल्लाह ने छोड़ी NC, लोकसभा सीट से भी दिया इस्तीफा, नई पार्टी बनाने के संकेत

आगा रूहुल्लाह मेहंदी ने संसद की सदस्यता भी छोड़ने का ऐलान किया। लोकसभा के लिए चुने गए रुहुल्लाह ने अपने समर्थकों के सामने 80 मिनट के भाषण में जम्मू-कश्मीर में एक नया राजनीतिक संगठन बनाने का संकेत दिया।

श्रीनगर से लोकसभा सांसद सैयद आगा रुहुल्लाह मेहदी ने मंगलवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) से इस्तीफा देने की घोषणा की। उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर आरोप लगाया कि उन्होंने अनुच्छेद 370 को बहाल करने सहित चुनाव के अहम वादों को भुला दिया है। यह घोषणा उन्होंने अपने पिता, आगा सैयद मेहदी की 26वीं पुण्यतिथि पर आयोजित एक रैली में की।

national conference

श्रीनगर सांसद आगा रूहुल्लाह ने छोड़ी National Conference

आगा रूहुल्लाह मेहंदी ने संसद की सदस्यता भी छोड़ने का ऐलान किया। 2024 में NC के टिकट पर लोकसभा के लिए चुने गए रुहुल्लाह ने अपने समर्थकों के सामने 80 मिनट के भाषण में जम्मू-कश्मीर में एक नया राजनीतिक संगठन बनाने का संकेत दिया। अपनी ताकत दिखाते हुए, इस प्रभावशाली शिया नेता ने NC अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इन नेताओं ने अनुच्छेद 370 को बहाल करने की लड़ाई छोड़ दी है, जो जम्मू-कश्मीर को भारतीय संघ के भीतर विशेष दर्जा देता था।

End of Feed