संसद की नई इमारत में होगा विशेष सत्र का कामकाज, गणेश चतुर्थी का दिन होगा खास

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 6, 2023, 02:45 PM IST

Sonia Gandhi News : समाचार एजेंसी एएनआई ने अब सूत्रों के हवाले से कहा है कि विशेष सत्र की शुरुआत संसद की पुरानी इमारत में 18 सितंबर को होगी और इसके अगले दिन यानी कि गणेश चतुर्थी (19 सितंबर) के दिन से विशेष सत्र का आयोजन संसद की नई इमारत में होगा।

Parliament New Building : नए संसद भवन का उद्घाटन गत 28 मई को हुआ लेकिन इसमें कामकाज शुरू नहीं हो पाया। नई इमारत में संसद के मानसून सत्र को आयोजित न करने के पीछे निर्माण कार्य को अंतिम रूप दिया जाना कारण बताया गया। समाचार एजेंसी एएनआई ने अब सूत्रों के हवाले से कहा है कि विशेष सत्र की शुरुआत संसद की पुरानी इमारत में 18 सितंबर को होगी और इसके अगले दिन यानी कि गणेश चतुर्थी (19 सितंबर) के दिन से विशेष सत्र का आयोजन संसद की नई इमारत में होगा।

sonia gandhi

18 सितंबर से 22 सितंबर तक चलेगा विशेष सत्र।

सोनिया गांधी ने पीएम को लिखा पत्र

खास सत्र का एजेंडा चूंकि सरकार ने स्पष्ट नहीं किया है, ऐसे में विपक्ष की तरफ से कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। सबसे बड़ी अटकल यह लगाई जा रही है कि इस विशेष सत्र के दौरान सरकार देश के नाम से 'इंडिया' हटाने के लिए एक प्रस्ताव ला सकती है। इन सबके बीच कांग्रेस संसदीय पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति सहित कई मुद्दों पर चर्चा कराए जाने की मांग की है।

End of Feed