सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging'; कैंब्रिज से शुरू हुई प्रेम कहानी, राजनीति के सफर तक

सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा 'Belonging' की शुरुआत कैंब्रिज से होती है, अपनी आत्मकथा में सोनिया गांधी ने अपनी सास और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ अपने रिश्ते का भी जिक्र किया है।

सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा 'Belonging' की शुरुआत कैंब्रिज से होती है। साल 1965 में 19 वर्षीय सोनिया मायनो की पहली मुलाकात राजीव गांधी से होती है। उस वक्त राजीव गांधी भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पोते के रूप में जाने जाते थे। यह मुलाकात आगे चलकर एक ऐसी प्रेम कहानी में बदलती है, जिसने सोनिया गांधी की पूरी जिंदगी की दिशा बदल दी।

Sonia Gandhi Autobiography

सोनिया गांधी की आत्मकथा 'Belonging'

इस किताब में सोनिया गांधी ने पहली बार अपने निजी जीवन, परिवार, राजीव गांधी के साथ रिश्ते और भारत से अपने जुड़ाव की कहानी को विस्तार से सामने रखा है। इटली के एक छोटे से गांव में बीते बचपन से लेकर भारत आने, भारतीय संस्कृति को अपनाने और गांधी परिवार का हिस्सा बनने तक के सफर को उन्होंने बेहद निजी अंदाज में साझा किया है।

End of Feed