कुछ और दिन डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी सोनिया गांधी;अब कैसी है हालत, जानें हेल्थ अपडेट

कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की हालत स्थिर है और वह अगले कुछ और दिनों तक चिकित्सकों की निगरानी रहेंगी।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को अभी कुछ और दिन डॉक्टरों की निगरानी में रहना होगा। उन्हें बीते दिन तबीयत खराब होने के बाद राजधानी दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में ले जाया गया था। जहां उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं।

​Sonia Gandhi

सोनिया गांधी हेल्थ अपडेट।

चिकित्सकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर रख रही नजर

अस्पताल के मुताबिक,उन्हें मंगलवार रात लगभग 10.22 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर गंगाराम अस्पताल के प्रमुख डॉ. अजय स्वरूप ने कहा कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और चिकित्सकों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। अस्पताल ने कहा कि चिकित्सक पेट और ’यूरिनरी ट्रैक्ट’ में संभावित संक्रमण के बारे में जानने के लिए जांच कर रहे हैं और उपचार के लिए एंटीबायोटिक्स दी गई हैं।

End of Feed