Sonia Gandhi Health Update: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी; सर गंगा राम अस्पताल में कराई गईं भर्ती

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। पार्टी सूत्रों ने बताया है कि सोनिया गांधी को नई दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका कहना है कि उन्हें सांस संबंधी कुछ समस्या हुई थी, जिसकी नियमित जांच के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल सब सामान्य है, कोई घबराने वाली बात नहीं है।

sonia gandhi

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी।

सूत्रों ने यह भी बताया कि सोनिया गांधी के साथ ही उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा और बेटे राहुल गांधी भी अस्पताल में मौजूद हैं। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

End of Feed