77 की हुईं सोनिया गांधी: इटली की मासूम लड़की से गांधी खानदान का सफर और फिर कांग्रेस की कमान...ऐसी है दास्तां

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Dec 9, 2023, 10:14 AM IST

Sonia Gandhi Birthday Special: सोनिया गांधी इस साल 77 बरस की हो गईं। शनिवार (नौ दिसंबर, 2023) को उनका जन्मदिन था। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर उन्हें बधाई दी। साथ ही उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।

Sonia Gandhi Birthday Special: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार (नौ दिसंबर, 2023) को 77वां जन्मदिन मनाया। इटली की बेटी कैसे आकर इंडिया की बहू बन गई...? आइए, जानते हैं आज उनसे जुड़ी कुछ ऐसी ही रोचक बातें:

sonia gandhi

सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष रह चुकी हैं। (फाइल)

सोनिया भारतीय मूल की नहीं हैं। उनका असल नाम- सोनिया माइनो है, जिनका जन्म नौ दिसंबर, 1946 को इटली के लुसियाना में हुआ था। वह पारंपरिक रोमन कैथलिक क्रिस्चियन परिवार में पली-बढ़ीं। स्कूल के दिनों में टीचर्स के हिसाब से वह मेहनती छात्रा थीं, जिनके लिए पढ़ाई बहुत जरूरी थी।

कैंब्रिज शहर में 1964 में वह अंग्रेजी सीखने के लिए बेल एजुकेश्नल ट्रस्ट के लैंग्वेज स्कूल पहुंची थीं। अगले साल उनकी भेंट राजीव गांधी से वार्सिटी रेस्त्रां में हुई, जहां पर वह पार्ट-टाइम वेट्रेस का काम करती थीं। सोनिया इसके साथ कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के ट्रिनिटी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी कर रही थीं। आगे दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ 1968 में हुई, जिसके बाद वह भारत आ गईं।

End of Feed