Sonia Gandhi Hospitalised: दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हुईं सोनिया गांधी, शाम में मां से म‍िलने आएंगे राहुल गांधी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 4, 2023, 04:50 PM IST

Sonia Gandhi Health update: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की अचानक तबीयत खराब होने के चलते आज बुधवार को उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

KEY HIGHLIGHTS

  • सोनिया गांधी की अचानक तबीयत खराब हो गई
  • उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है
  • सूत्रों के मुताबिक उनके फेफड़े में संक्रमण बताया जा रहा है

Sonia Gandhi Health News: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को गंगाराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है सूत्रों के मुताबिक उनके फेफड़े में संक्रमण बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नियमित चेकअप के लिए उन्हें भर्ती कराया गया है।अस्पताल जाते वक्त उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ रहीं उनके मुताबिक सोनिया गांधी को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। सोन‍िया गांधी का सर गंगाराम अस्‍पताल में पहले से इलाज भी चल रहा है।

Sonia Gandhi Hospitalised

सोनिया गांधी को दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है

बताते हैं कि सोनिया गांधी मंगलवार से अस्वस्थ हैं, सोनिया गांधी को कुछ समस्याओं के कारण पिछले साल जून के महीने में भी दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था हालांकि उन्हें कुछ दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।

End of Feed