‘कुछ लोग मानसिक संतुलन खो बैठे हैं’, बिना नाम लिए CM फडणवीस ने पृथ्वीराज चव्हाण पर बोला तीखा हमला

चव्हाण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के पहले दिन पाकिस्तान के साथ हवाई लड़ाई में भारत की ‘पूर्ण पराजय’ का दावा करने के बाद आलोचनाओं के घेरे में हैं। अपने इस बयान के बाद चव्हाण भाजपा नेताओं के निशाने पर हैं।

Devendra Fadnavis: ऑपरेशन सिंदूर पर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के बयान पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तीखा हमला बोला है। फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि ‘कुछ लोग मानसिक संतुलन खो बैठे हैं।’ हालांकि, सीएम ने चव्हाण का नाम नहीं लिया। चव्हाण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के पहले दिन पाकिस्तान के साथ हवाई लड़ाई में भारत की ‘पूर्ण पराजय’ का दावा करने के बाद आलोचनाओं के घेरे में हैं। अपने इस बयान के बाद चव्हाण भाजपा नेताओं के निशाने पर हैं।

devendra fadnavis

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडनवीस। तस्वीर-PTI

चव्हाण ने पाकिस्तान से हारने का दावा किया है

यहां देवली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि कुछ राजनीतिक दलों और नेताओं को क्या हो रहा है। कुछ दिन पहले कांग्रेस के एक नेता ने एक साक्षात्कार में दावा किया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारत पाकिस्तान से हार गया। उन्होंने दावा किया कि हमारे लड़ाकू विमान क्षतिग्रस्त हो गए। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि भारत की सेना का आकार कम किया जाना चाहिए।’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘दरअसल, वे (ऐसे नेता) अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। इसलिए हम उनसे कुछ नहीं कह सकते। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि ऐसे लोगों पर ध्यान न दें।’

End of Feed